कल उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती जाएंगे। तय समय के मुताबिक योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर 1.30 बजे पुलिस लाइन में लैंड होगा। इसके बाद सीएम योगी पुलिस लाइन से कार द्वारा बस्ती राजकीय इंटर कॉलेज जायेंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज में बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करेगे। सीएम योगी बस्ती महोत्सव में बस्ती जिले का नाम बदल कर वशिष्ट नगर की कर सकते है। इसके बाद वे तकरीबन 2:40 बजे बस्ती जिले के मखौड़ा धाम के लिए रवाना होंगे। दिन में 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मखौड़ा में मनोरमा नदी की सफाई से प्रदेश में नदियों के पुनरूद्धार योजना की शुरूआत करेगे।
पहले चरण में प्रदेश की 6 नदियों की सफाई की जायेगी। बताया जा रहा है कि 115 किलोमीटर लंबी मनोरमा नदी की सफाई में लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नदी की सफाई की योजना को शुरू करने के साथ ही नदी से सटे 96 ग्राम पंचायतों से भी मनोरमा नदी की सफाई का काम शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम कर दिए गए हैं। बस्ती जिले के मखौड़ा कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए होंगे रवाना।