फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिकों और विकास के लिए राष्ट्रपति का आगमन प्रेरणादायक: योगी

Sun, 09 Dec 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एयरपोर्ट से निकलकर सर्किट हाउस और मिनी एनेक्सी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर्म व जन्म स्थली उत्तर प्रदेश है। 
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिक उनके स्वागत के लिए उत्सुकता व उतावलापन के साथ इंतजार कर रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिकों व विकास के लिए उनका आगमन प्रेरणादायक होगा।
 
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज ने वर्ष 1932 में किया था। शिक्षा परिषद आज लगभग 4 दर्जन शिक्षण संस्थानों का संचालन कर रहा है। 
विज्ञापन


शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के समापन अवसर पर राष्ट्रपति शिक्षा परिषद के शिक्षकों पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं को संबोधित कर प्रेरित करेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने  निरीक्षण के दौरान कहा कि सर्किट हाउस एनेक्सी भवन सहित राष्ट्रपति के सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों की पूरी तैयारी अल्प समय में प्रशासन ने पूरा किया है। 

सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। 
इस दौरान मुख्यमंत्री के निजी सचिव, कार्यालय अध्यक्ष, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें