मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एयरपोर्ट से निकलकर सर्किट हाउस और मिनी एनेक्सी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर्म व जन्म स्थली उत्तर प्रदेश है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिक उनके स्वागत के लिए उत्सुकता व उतावलापन के साथ इंतजार कर रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिकों व विकास के लिए उनका आगमन प्रेरणादायक होगा।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज ने वर्ष 1932 में किया था। शिक्षा परिषद आज लगभग 4 दर्जन शिक्षण संस्थानों का संचालन कर रहा है।
शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के समापन अवसर पर राष्ट्रपति शिक्षा परिषद के शिक्षकों पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं को संबोधित कर प्रेरित करेंगे।