फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का गठबंधन पर सीएम योगी का हमला, बोले- 'भ्रष्टाचार-अराजकता को मिलेगा बढ़ावा'

Tue, 15 Jan 2019 07:54 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा- बसपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह गठबंधन भ्रष्टाचार, अराजकता को बढ़ावा देने वाला है। लोग कुछ भी कहें पर सच यह है कि धंधेबाजों के लिए राजनीति नहीं है। ऐसे गठबंधन को प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन


चार दिवसीय (13-16 जनवरी) दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की, फिर मीडिया कर्मियों से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा -बसपा के बीच पहले भी गठबंधन हुआ था। 

सपा के पास ज्यादा तो बसपा के पास कम सीटें थीं। बसपा लगातार समर्थन करती रही पर गठबंधन टूट गया। कुछ लोगों की घुटना टेकने और नाक रगड़ने की आदत होती है। इसका उपचार नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन


सौदेबाजी के इस गठबंधन को प्रदेश की जनता नकार देगी। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे मजबूत है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन

प्रदेश की जनता राजनीति के ऐसे सौदेबाजों का समर्थन कभी नहीं करेगी। जगत पिता सूर्य बिना भेदभाव के चर अचर को अपनी उष्मा प्रदान करते हैं। समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा का संदेश देते हैं, जबकि कुछ राजनेता जातिवाद की संकीर्ण मानसिकता से जातिवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।  

विधायक का विरोध तो जनता का समर्थन कैसे
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन पर अपने ही विधायक ही सवाल खड़ा कर रहे हैं। एक विधायक ने कहा कि जब तक सपा नेता दूसरे पक्ष की नेता की बात सुनते रहेंगे, तभी तक गठबंधन रहेगा। 

जैसे ही अपनी बात कहेंगे, वैसे ही गठबंधन टूट जाएगा। ऐसा पहले हो चुका है। इसीलिए विधायक ने गठबंधन का पोल खोलो अभियान चलाने का फैसला किया है। जब अपने ही विरोध कर रहे हैं तो जनता का समर्थन कहां से मिलेगा?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें