फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व: आज तीन से छह बजे तक बदला रहेगा यातायात

Sat, 02 Nov 2019 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

छठ पर्व के अवसर पर महानगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दो नवंबर को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक और तीन नवंबर को भोर में तीन बजे से सुबह दस बजे तक कई रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कई रास्तों पर डायवर्जन होगा।

विज्ञापन




हार्बट बंधा तिराहा से हनुमानगढ़ी, तकिया घाट एंव पुरानी मछली मंडी की तरफ किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन की अनुमति उक्त अवधि में नहीं दी जाएगी। लाल डिग्गी से पुरानी मछली मंडी होते हुए बंधे की तरफ किसी प्रकार के वाहन उक्त अवधि में नहीं आ जा सकेंगे।

मिर्जापुर चौराहा से बंधे की तरफ किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया वाहन, रिक्शा एंव साइकिल से आवागमन की अनुमति उक्त अवधि में नहीं दी जाएगी। सूरजकुंड रेलवे क्रॉसिंग से मान सरोवर सूरजकुंड की ओर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया वाहन, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन उक्त अवधि में नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग से गोरखनाथ बाजार एवं गोरखनाथ मंदिर की ओर किसी प्रकार के चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन उक्त अवधि में पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

गोरखनाथ ओवरब्रिज होते हुए गोरखनाथ बाजार एवं गोरखनाथ मंदिर की ओर किसी प्रकार के चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, रिक्शा एवं साइकिल को नहीं जाने दिया जाएगा।

गंगेज चौराहा से हुमांयूपुर ओवरब्रिज, हुमॉयूपुर चौराहा से जगेसर पासी चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर किसी प्रकार के चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन उक्त अवधि में पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

बरगदवां से आने वाले समस्त वाहनों को कौड़ियहवा मोड़ तिराहा से गोरखनाथ मंदिर के पश्चिमी सड़क से रसूलपुर होते हुये सूरजकुंड ओवरब्रिज से दुर्गाबाड़ी होकर धर्मशाला तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।

कौड़ियहवा मोड़ तिराहा से गोरखनाथ मंदिर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगें। अमर उजाला तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। नौसड़ तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें