फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्कूल बसों का चालान, एक सीज

Fri, 04 Mar 2016 12:00 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बिना परमिट के चल रही एक स्कूल बस को सीज तथा पांच का चालान किया है। आरटीओ एम अंसारी के निर्देश पर टीम ने स्कूल बसों की चेकिंग की।
विज्ञापन


सेंट जोसफ स्कूल सहजनवां परिसर में खड़ी चार बसों का कई सालों से फिटनेस नहीं हुआ था। उसी वक्त स्कूल की छुट्टी होने के कारण बसों को सीज नहीं किया जा सका। स्कूल प्रशासन को चेतावनी देते हुए 20400 रुपये जुर्माना वसूला गया।

खोराबार में एक मिनी स्कूल बस के पास न तो परमिट मिला और न ही उसका स्कूल में रजिस्ट्रेशन था। एआरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने उसे सीज कर खोराबार थाने में बंद करा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी भी 52 स्कूल बसें फिटनेस में फेल है, इनमें अधिकांश ऐसी बसें हैं जिनका संचालन नहीं हो रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से खराब हो चुकी बसों को निलाम कर इसकी जानकारी परिवहन कार्यालय में देने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें