फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 पुलिस चौकियों पर लगे कैमरे, 15 स्थान हुए चिह्नित 

Thu, 08 Sep 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी लगा रही है। अब तक 23 पुलिस चौकियों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि 15 स्थान जहां कैमरा लगना है, उसे चिह्नित कर नगर निगम से जगह मांगी गई है। एसएसपी ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। ये कैमरे पीपीपी मॉडल के तहत सोशल वेलफेयर कॉर्पोरेशन नामक संस्था लगवा रही है।
विज्ञापन


शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था। जितने भी कैमरे लगाए जाएंगे, उसे पुलिस कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाएगा। इससे पुलिस शहर की सभी गतिविधियों पर नजर रख सकेगी। उधर, जिन 15 चौराहों पर कैमरे लगाने के लिए जगह चाहिए, उस पर नगर निगम को निर्णय लेना है। संस्था इन चौराहों पर कैमरे लगाने वाली जगह पर विज्ञापन के बदले नगर निगम को निर्धारित शुल्क देने को भी तैयार है।

एसएसपी ने इसी आशय का पत्र नगर आयुक्त को लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जगह नहीं मिलने के कारण कंट्रोल रूम में इन चौराहों की गतिविधियां नजर में नहीं आ पा रही हैं। सुरक्षा के लिए इन स्थानों पर कैमरे लगाना जरूरी है।  यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे गोलघर काली मंदिर चौराहा, कचहरी चौराहा, कूड़ाघाट पुलिस बूथ के पास, विवि चौराहा, विजय चौराहा, अंबेडकर चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, कैंट थाना चौराहा, गोलघर गणेश चौराहा, डीएम आवास से आरटीओ तिराहे तक, एसएसपी आवास चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, बलदेव प्लाजा के पास, सिटी मॉल के पास व बक्शीपुर चौराहा।
विज्ञापन


एसएसपी का पत्र मिल गया है। इस संबंध में निर्णय नगर आयुक्त को लेना है। वह लखनऊ मीटिंग में गए हैं। उनके वापस आने पर ही इस संबंध में कोई निर्णय हो सकेगा। 
विज्ञापन

- स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें