फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के नए फरमान से सुधरेगी स्कूलों की सेहत, तंदुरुस्ती पर मिलेगी रेटिंग

Sat, 14 Dec 2019 02:11 PM IST
विजय जैन डिजिटल डेस्क, अमर उजाला गोरखपुर

सार

  • युवा कल्याण और खेल विभाग की पहल पर सीबीएसई बोर्ड ने की तैयारी
  • थ्री और फाइव स्टार रेटिंग के माध्यम से फिट इंडिया मूवमेंट को देंगे बढ़ावा
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यार्थियों की तंदुरुस्ती पर अब स्कूलों को रेटिंग मिलेगी। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) से संचालित स्कूलों में शिक्षा संग विद्यार्थियों की सेहत पर भी अब फोकस किया जाएगा। युवा कल्याण और खेल विभाग की पहल पर बोर्ड ने स्कूलों को अब रेटिंग देने का फैसला किया है। इसका आदेश सीबीएसई बोर्ड से संचालित 104 विद्यालयों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


इस मुहिम से जहां स्कूलों में आपस में अच्छी रेटिंग हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वहीं विद्यार्थियों की सेहत में भी सुधार होगा। अच्छी रेटिंग हासिल करने वाले स्कूल को फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने पर प्रधानमंत्री के हाथों स्वतंत्रता या गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने का मौका मिलेगा। प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 12 से 19 साल के लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। देश की एक तिहाई आबादी को लाइफ स्टाइल संबंधी बीमारियों का खतरा है। ऐसा फिजिकल ऐक्टिविटी बंद होने के कारण हो रहा है। इनमें बच्चों की संख्या 35 करोड़ है। ऐसे में केंद्र के आह्वान पर फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

::::: इन मानकों पर मिलेगी स्कूलों को रेटिंग

इसके अलावा ऐसे स्कूल जिनके स्पोर्ट्स टीचर फिट हों और कम से कम दो फिजिकल एजुकेशन के टीचर हों, साथ ही एक घंटे की फिजिकल ऐक्टिविटी होती हो उन्हें थ्री स्टार की कैटेगरी में रखा जाएगा। कैटेगरी में वे स्कूल भी शामिल होंगे, जिनके प्लेग्राउंड में दो या इससे अधिक खेल खेले जा सकते हों।

वहीं फाइव स्टार की कैटिगरी में वे स्कूल आएंगे, जो हर महीने इंट्रा स्कूल स्पोर्ट्स कंपटीशन करवाते हों। सभी टीचर्स फिजिकल एजुकेशन में ट्रेंड हों। स्कूलों में दो से अधिक स्पोर्ट्स कोच हों। एनसीईआरटी के फिजिकल एजुकेशन कोर्स को फॉलो कर रहे हों। इसके अलावा जो स्कूल के बच्चों की फिटनेस का भी असेसमेंट करते हों, उन्हें भी फाइव स्टार मिलेगा।

::::ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
फिट इंडिया स्कूल की रेटिंग हासिल स्कूलों को(www.fitindia.gov.in)पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद स्कूल को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जो भी स्कूल अच्छा परफार्म करेंगे, उन्हें राज्य और केंद्र सरकार से सम्मानित करवाए जाने की भी योजना बन रही है।

कोट
विद्यार्थियों और शिक्षकों की फिजिकल फिटनेस पर सीबीएसई को फोकस है। इसलिए स्कूलों को फिटनेस रेटिंग प्रदान करने का फैसला लिया गया है। आदेश मिला है, स्कूल की प्रतिभागिता इसमें सुनिश्चित की जाएगी।
दीपिका अरोड़ा, प्रधानाचार्य, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें