फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 5500 विद्यार्थी देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बारहवीं की सभी परीक्षाएं दो जुलाई को होंगी। वहीं दसवीं की परीक्षाएं 2-10 जुलाई के बीच होंगी। परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 5500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीबीएसई के अनुसार, रेगुलर विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 30 जून तक कंपलीट कराने होंगे। प्राइवेट विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल 5 जुलाई को होगा। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने बताया कि बारहवीं में 3500 और दसवीं में 2000 विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

10वीं का परीक्षा कार्यक्रम
2 जुलाई - साइंस
3 जुलाई- इंडियन म्यूजिक वोकल और इंग्लिश
5 जुलाई - गणित
6 जुलाई - होम साइंस व संस्कृत
9 जुलाई- हिंदी कोर्स समेत 19 क्षेत्रीय भाषाएं, फाउंडेशन ऑफ आईटी, इंट्रो टू टूरिज्म
10 जुलाई - सोशल साइंस
इन केंद्रों पर होगा पेपर
नवल्स नेशनल एकेडमी राप्तीनगर
आर्मी पब्लिक स्कूल
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक, एयरफोर्स
केंद्रीय विद्यालय नंबर दो, फर्टिलाइजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें