रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 8 बजे गोरखपुर की ओर से गोंडा की तरफ अप रेलवे लाइन से गुजर रही हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस जैसे ही गौर रेलवे स्टेशन पहुंची की एक 30 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी। जिसकी सूचना ट्रेन चालक ने मेमो के जरिए गौर स्टेशन मास्टर को दी।
गौर स्टेशन मास्टर एएन त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक से रन थ्रो गुजर रही हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस के सामने एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोकनी पड़ी। लाश के क्षत-विक्षत होने से रेलवे ट्रैक जाम हो गया है। इससे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
स्टेशन मास्टर ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर लाश होने के चलते अप रेलवे लाइन से जाने वाली सुपर फास्ट सप्त क्रांति एक्सप्रेस व कुशीनगर एक्सप्रेस को करीब आधे घंटे रोकनी पड़ी। जिसकी सूचना मेमो के जरिए जी आरपी बस्ती को भेज दी गई है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मेमो आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।