फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होने से पहले ‘सूखा’ प्रधान डाकघर का कैश

Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में नोट बदलने के लिए लगी लाइन। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
प्रधान डाकघर पर शुक्रवार को सांसत झेलने वालों की मुश्किलें शनिवार को कुछ कम हुईं। सैकड़ों की भीड़ सुबह काउंटर खुलने से पहले ही नोट बदलने की खातिर लाइन में लग गई। लोगों में असमंजस था कि डाकघर में कैश होगा या नहीं। हालांकि, लोगों का यह असमंजस तब खत्म हो गया जब काउंटर खुला और नोटों की अदला-बदली शुरू हो गई। पुलिस भीड़ को कतारबद्ध करने में जुटी रही। शांतिपूर्ण माहौल में रकम जमा करने से लेकर नोटों की अदला-बदली का काम चलता रहा। लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था शाम होने से पहले ही हांफ उठी। डाकघर में अब कैश खत्म हो चुका था। इसके चलते तमाम लोेगों को बिना नोट बदले ही वापस लौटना पड़ा। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट के लिए भी झेली परेशानी नोटों की अदला-बदली के लिए यूं तो डाकघर में अलग काउंटर भी बनाया गया है, लेकिन यह काम स्पीड पोस्ट एवं रजिस्ट्री वाले काउंटर पर भी किया जा रहा है। इसके चलते इस काउंटर पर सर्वाधिक भीड़ जुट रही है। नोट बदलने के लिए जुट रही भारी भीड़ के बीच स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री आदि जैसे कामों की खातिर डाकघर पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सामान्य दिनों में कुछ मिनट में हो जाने वाले इस काम के लिए लोगों को पूरा दिन बर्बाद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीड़ को दलालों से कर रहे सावधान प्रधान डाकघर समेत शहर के कई बैंकों में नोट बदलने के लिए जुट रही भीड़ के बीच कई दलाल भी सक्रिय हो उठे हैं। डाकघर प्रशासन ने इसे लेकर कदम उठाया है। नोट बदलने के लिए पहुंच रहे लोगों को ऐसे तत्वों के झांसे में न आने को लेकर सतर्क किया जा रहा है। डाकघर समेत कई बैंकों पर इसके लिए फ्लैक्स और बैनर टंगवाए गए हैं। इसमें फार्म निशुल्क बंटने की जानकारी भी दी गई है, ताकी लोग फार्म की कालाबाजारी करने वालों के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें