फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप

Thu, 19 Sep 2019 03:10 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर विधायक के बेटे दिवेन्दु मणि त्रिपाठी की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


दिवेन्दु ने 17 सितंबर को एक टीवी चैनेल के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को भाड़काने का आरोप लगाते हुए कसया थाने में तहरीर दी है। उन्होंने अपनी तहरीर में कहा है कि 17 सितंबर की शाम को एक न्यूज चैनल पर दिग्विजय सिंह ने बयान दिया कि लोग भगवा वस्त्र पहन कर मंदिरों में बलात्कार कर रहे हैं।

इससे पहले 01 सितंबर को भी उन्होंने बयान दिया था कि आरएसएस व हिन्दू संगठनों के लोग आईएसआई से पैसा लेते हैं व मुसलमानों से ज्यादा आंतकवादी घटनाओं में लिप्त हैं। साथ ही उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों को आंतकी गतिविधियों का केंद्र बताया था। 
विज्ञापन


दिवेन्दु ने शिकायत की कि ऐसे बयानों से सामाजिक व साम्प्रादायिक सौहार्द बिगड़ रहा है। पूरे देश में धर्म के आधार पर सोची समझी रणनीति के तहत घृणा व वैमनस्य फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें