फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बन्द रेलवे गेट से टकराई कार, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 07 Dec 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहजनवां के सीहापार हाल्ट के बन्द रेलवे क्रासिंग से शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित आल्टो कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार रेलवे ट्रैक पर पहुंच गयी। इस बीच बस्ती की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन को किसी तरह रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार की रात आल्टो सवार चार युवक बस्ती से गोरखपुर जा रहे थे। सीहापार हाल्ट फ्लाईओवर से सीधे न जाकर वे सर्विस रोड से जाने लगे। तेज रफ्तार होने के कारण वे बन्द रेलवे क्रासिंग से सीधे टकरा गए। तेज टक्कर के कारण लोहे के खम्भे टूट गए तथा कार रेलवे ट्रैक पर पहुंच गयी।

इस बीच गोंडा से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन आती दिखाई दी। खतरे को भांपकर चार में से दो युवक ट्रेन की ओर दौड़ पड़े। ड्राइवर ने युवकों को देखकर ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन से उतरे यात्रियों ने कार को ट्रैक से हटाया। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन करीब 30 मिनट तक सीहापार हाल्ट पर रुकी रही। कार देवरिया के संजय प्रसाद नामक व्यक्ति की बताई जा रही है जो पेशे से शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें