फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हादसे का शिकार हुई बिहार से जयपुर जा रही बस, पांच की मौत, कई घायल

Mon, 18 Nov 2019 04:57 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी से जयपुर जा रही डबल फ्लोर टूरिस्ट बस रविवार की रात साढ़े नौ बजे एनएच-28 पर हेतिमपुर टोल प्लाजा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही हाईवे की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस बचाव कार्य में जुट गई। कुशीनगर और देवरिया बॉर्डर पर हादसा होने के कारण दोनों जिले के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

यात्रियों उदिश और राजू यादव के अनुसार बस मधुबनी के चरबुथ से जयपुर जा रही थी। हेतिमपुर टोल प्लाजा के निकट पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें करीब सौ लोग सवार थे। कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों को कसया और हाटा सीएचसी भेजा गया है। कसया में तीन और हाटा में दो यात्रियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 11 की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतकों में सूरज, राजेश, गुड्डू और धीरज (सभी सोहगीबरवा, महराजंगज) और एक अज्ञात शामिल हैं, जबकि घायलों में स्मिता (मोतीहारी), शंकर झा (मधुबनी), आरती देवी (सीतामढ़ी), संतोष सिंह, राजेश वर्मा, शंभू कुमार, मानू, नथुनी, प्रभु, विकेश, अखिलेश आदि शामिल हैं। इन सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें