देवरिया कोतवाली से महज 100 मीटर पर शुक्र्तवार की रात मनबढ़ों ने बस मालिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बस मालिक की गर्दन और सीने पर धारदार हथियार से हमला किया और सिर पर ईंट से प्रहार किया।
हत्या के पीछे बस संचालन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। कुशीनगर के धर्मपुर क्षेत्र के निवासी अनूप राय (40) शहर के भुजौली कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर यहां बस चलवाते हैं।
बताते हैं कि शुक्रवार की शाम उनका बस संचालन को लेकर ही कसया ओवरब्रिज के पास कुछ लोगों से विवाद हो गया था। यहां विवाद खत्म कर वह मालवीय रोड की ओर बढ़े थे कि रात करीब 9 बजे 7-8 बाइक पर सवार होकर पहुंचे।
मनबढ़ युवकों ने अनूप पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। बीस मिनट तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोग अनूप को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।