फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी जान को खतरा, फर्जी शिक्षकों से जुड़े अभिलेख भी असुरक्षित

विज्ञापन
बीएसए राम सिंह - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मेरी जान को खतरा, फर्जी शिक्षकों से जुड़े अभिलेख भी असुरक्षित
विज्ञापन

- बीएसए ने एसपी और डीएम को पत्र भेज लगाई सुरक्षा की गुहार
- अभिलेखों को कोषागार में डबल लॉक में रखने का अनुरोध
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बीएसए राम सिंह ने एसपी और डीएम को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। कहा है कि फर्जी शिक्षकों से जुड़े अभिलेख भी सुरक्षित नहीं हैं। इन्हें कोषागार में डबल लॉक में रखवाने की जरूरत है। उन्होंने खुद के साथ ही बीएसए दफ्तर की 24 घंटे सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एसपी और डीएम को भेजे पत्र में बीएसए ने कहा है कि फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर भर्ती 54 शिक्षक अब तक बर्खास्त किए जा चुके हैं। 30 फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन सबको लेकर उनकी जान को खतरा है। बीएसए कार्यालय में रखे अभिलेख भी सुरक्षित नहीं हैं। उनसे छेड़छाड़ की आशंका है। ऐसे में बीएसए दफ्तर की 24 घंटे सुरक्षा की जरूरत है। बीएसए ने कहा कि उन्होंने सीओ व सदर थाना प्रभारी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में एक बार हो चुकी है चोरी
- बीएसए कार्यालय में एक बार चोरी हो चुकी है। इस मामले में बीएसए कार्यालय का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और दो शिक्षक जेल भेजे जा चुके हैं। चोरी के बाद भी बीएसए ने जान का खतरा बताते हुए एसपी और डीएम को पत्र भेजा था। तब उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें