फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करेगा कुश्ती महासंघ

Sun, 07 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृज भूषण शरण सिंह को सम्मानित करते लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि रियो ओलंपिक के बाद महासंघ पहलवान नरसिंह यादव प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करेगा। फिलहाल उनका सारा ध्यान ओलंपिक में नरसिंह सहित अन्य खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन एवं अधिक पदक जीतने की ओर लगा है।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार किसी खिलाड़ी के खिलाफ  इस तरह की साजिश की गई। ऐसे में संघ का पहला प्रयास अपने पहलवान को इससे बाहर निकालना था। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के पास खिलाड़ियों की सूची भेजने की अंतिम तिथि 18 जुलाई थी, लेकिन जांच की बात करते हुए उनसे इसके लिए 25 जुलाई समय मांगा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। ऐसा पहली बार हुआ कि जिस जांच में पांच से छह माह लग जाते हैं। पीएम की सक्रियता से वह सात से आठ दिन में पूरी हो गई। बहरहाल अंत में सत्य की जीत हुई और नाडा ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।

खेल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ
ओलंपिक में भाग लेने के लिए 74 किलो भार वर्ग में दो पहलवानों के बीच जिस तरह मुकदमेबाजी चली, वह पहले कभी नहीं हुआ। पूरे देश का इशारा विपक्षी खिलाड़ी की ओर है। हालांकि कोई तीसरा व्यक्ति भी हो सकता है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन यह तो कहना ही होगा कि सुशील कुमार हर हाल में नरसिंह यादव को रियो जाने से रोकना चाहते थे। ऐसी स्थिति में अब सभी खिलाड़ियों को खुद भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कैंप में 50 से अधिक खिलाड़ी होते हैं।
विज्ञापन


10 अगस्त को टीम से जुड़ जाएंगे नरसिंह
बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि संघ अपनी ओर से नरसिंह की एक और डोप जांच करा रहा है, ताकि कहीं से कोई संदेह शेष न रह जाए। 10 अगस्त को नरसिंह भारतीय कुश्ती टीम के साथ जुड़ जाएंगे। उम्मीद है कि इस बार पिछली ओलंपिक का रिकॉर्ड टूटेगा। 

भारतीय युवक संघ ने किया स्वागत
गोरखपुर। भारतीय युवक संघ ने पहलवान नरसिंह यादव के मामले में बेहतर भूमिका निभाने वाले कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को सम्मानित किया। इसके पहले नौसढ़ चौराहे पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि अपने अथक प्रयासों से बृजभूषण शरण सिंह ने संघ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। युवा खिलाड़ियों का हर तरह से सहयोग कर वह कुश्ती को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वागत करने वालों में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, जनार्दन यादव, युवक संघ के अध्यक्ष आदित्य सिंह, शीतल पांडेय, जितेंद्र राय, सरोज रंजन शुक्ला, गुड्डू जायसवाल, श्रवण सिंह, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें