फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज में दिखा महिलाओं का हुनर

Sat, 06 Aug 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
हरियाली तीज कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद जेसीआई मिडटाउन की महिलाएं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
जेसीआई मिडटाउन ने शनिवार को सिटी माल में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। ‘पधारो सा हरियाली तीज’ नाम के इस आयोजन में जेसीआई की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान हैंडी क्राफ्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें ट्रेनर शैलजा दास ने महिलाओं को पुराने और बेकार सामानों से नए और उपयोगी सामान बनाने का तरीका सिखाया। इसके अलावा अंत्याक्षरी, तीज ब्यूटी और ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में भी महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिताओं में शामिल महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। प्रीति चांदवासिया ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल की मोहक सजावट से लोगों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधा मोदी और विशिष्ट अतिथि शालिनी अनुराग को संस्था के अध्यक्ष गौरव जिंदल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान संतोषी अग्रवाल, स्मृति जिंदल, रश्मि अग्रवाल, मिताली जालान, आकांक्षा मोदी, तुषार अग्रवाल, अनुराधा जैन, निशा जिंदल, श्वेता अग्रवाल, रुचिता जगनानी, मनीषा भगत, प्रीति गुप्ता, कविता रामरायका, रसिका खन्ना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें