तीमारदार ने डॉक्टरों पर लगाया पिटाई का आरोप
मेडिकल कॉलेज (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के महिला मेडिसिन वार्ड में भर्ती महिला मरीज के तीमारदार ने डॉक्टरों पर पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीमारदार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तो डॉक्टरों ने बुधवार की रात में पीटकर भगा दिया।
जानकारी के अनुसार, मेडिसिन वार्ड में देवरिया की एक महिला को भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात करीब एक बजे मरीज के साथ आए तीमारदार ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। यह सुनकर डॉक्टर भड़क गए और तीमारदार को पीट दिया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गिरीश चंद श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, अगर लिखित शिकायत आएगी तो जांचकर कार्यवाही की जाएगी।