फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पुस्तक मेला आज से

Fri, 26 Feb 2016 08:57 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती के आयोजनों की श्रृंखला में गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में शनिवार से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के तीस से अधिक प्रकाशक भाग लेंगे। मेले का उद्घाटन शनिवार की सुबह सवा दस बजे यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा संकुल में किया जाएगा। उद्घाटन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार करेंगे।
विज्ञापन


कला संकाय के डीन और सेंट्रल लाइब्रेरी के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन लाइब्रेरी की ओर से ही किया जा रहा है। चूंकि मेला पंडित दीन दयाल की जन्मशती के आयोजन के क्रम में है, इसलिए एक स्टॉल उनके साहित्य के नाम होगा। इस पर उनसे जुड़ी सभी पुस्तकें उपलब्ध होंगी। मेले में एक स्थानीय प्रकाशक नीलकमल को भी स्टाल लगाने का अवसर दिया गया है। उद्घाटन के अवसर पर अग्रेजी विभाग की डॉ. हुमा जावेद सब्जपोश, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. गौर हरि बेहरा व सुनीता मुर्मू  की संपादित पुस्तक ‘लिटरेचर ऑफ साउथ एशिया’ और मनोविज्ञान विभाग की डॉ. अनुभूति दुबे की पुस्तक ‘मेंटल हेल्थ : साइको सोशल प्रॉस्पेक्टिव’ (दो वॉल्यूम) का विमोचन किया जाएगा। प्रो. श्रीवास्तव ने उन सभी लेखकों को भी विमोचन के लिए आमंत्रित किया है, जो मेले के माध्यम से अपनी पुस्तक का विमोचन कराना चाहते हैं। पुस्तक मेला 29 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें