उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। सेवरही थाना इलाके के तिवारी पट्टी घाट पर छोटी नाव पलट गई। गनीमत थी कि पानी कम होने और किनारे पर मौजूद लोगों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी होने पर सेवरही थाने के एसओ मिथिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि नाव पर नौ लोग सवार थे। फिलहाल सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।