फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घाघरा नदी में डूबने वालों की तलाश जारी, 24 घंटे बाद भी नहीं मिलीं चार लापता महिलाएं

Sun, 13 Oct 2019 11:57 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
लापता महिलाओं की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर की घाघरा नदी में शनिवार को नाव पलटने के बाद लापता चार महिलाओं का अबतक पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें चार नावों की मदद से लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन


वहीं घटना में लापता महिलाओं के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता महिलाओँ की कोई खबर नहीं मिली है। 

बता दें कि घाघरा नदी के रामबाग घाट के पास शनिवार सुबह डोंगी नाव पलट जाने से चार महिलाएं समेत 18 लोग डूब गए थे। घटना में चार महिलाएं लापता हो गईं, जबकि 14 लोग तैरकर बाहर आने में सफल हो गए थे। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 

बताया गया कि धनघटा थाना क्षेत्र के बालमपुर और चपरापूर्वी गांव के 18 लोग शनिवार सुबह डोंगी नाव पर सवार होकर घाघरा नदी के दो भागों में विभक्त रेता में बोई गई धान की फसल की कटाई करने जा रहे थे। उसी दौरान नाव पलट गई। घटना में सभी लोग डूब गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें