फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन खराब, नहीं बन पा रहे प्लेटलेट्स

Wed, 26 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेड‌िकल कालेज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ब्लड सेपरेशन मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को मशीन में खराबी आने से प्लेटलेट्स नहीं बन रहे हैं। ऐसे में तीमारदारों को प्राइवेट से प्लेटलेट्स खरीद कर लाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। अभी कुछ दिन पहले भी मशीन में खराबी आई थी। ऑपरेशन और डेंगू मरीजों को इसकी जरूरत होती है।
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इसके लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है। न्यूनतम शुल्क देकर इसे आसानी से तीमारदार ले लेते हैं। मंगलवार को एक तीमारदार जब प्लेटलेट्स लेने पहुंचा तो उसे मशीन के खराब होने की जानकारी दी गई। इसके बाद ब्लड बैंक की ओर से भी अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई।

प्लेटलेट्स न मिल पाने से अब मरीजों को गोरखनाथ चिकित्सालय या फिर जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा दूसरा कोई भी विकल्प नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही मशीन में खराबी को ठीक किया गया था। एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आई है, जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें