फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर गैंगरेप के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Aug 2016 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : rajesh
विज्ञापन
 बुलंदशहर में नेशनल हाइवे पर मां-बेटी के साथ हुई गैँगरेप की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। कहा कि बुलंदशहर में जो हुआ वह जंगलराज को याद दिलाता है। घटना कानून व्यवस्था पर कलंक और सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा घटना को राजनैतिक षडयंत्र बताना पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। सरकार इस घटना की सीबीआई जांच कराए।
विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता नगर निगम पार्क में एकत्रित हुए। वहां से प्रदेश महामंत्री एवं विधायक सलिल विश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने सपा सरकार पर जम कर हमला बोला। कहा कि जबसे यह सरकार सत्ता में आई है प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। अब बहु बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। सपा सरकार आने के बाद से बलात्कार की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। आंकड़े पेश करते हुए भाजपा नेताओं सपा को कटघरे में खड़ा किया। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि बुलंदशहर की घटना के आरोपी सलीम, जुबेर, साजिद जैसे अपराधियों का नाम पुलिस ने उजागर किया है। इससे स्पष्ट है कि ये संगठित होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। अधिकारियों से गाली गलौच करना आम बात हो गई है। इस दौरान जर्नादन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश निषाद, रामभुआल निषाद, सत्या पांडेय, अंजू चौधरी, शीतल पांडेय, राधेश्याम सिंह, अश्वनी तिवारी, कमलेश पटेल, विपिन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विद्यानिवास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें