फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से वैन में फंसे बच्चों को रोता देख सांसद रवि किशन हुए भावुक, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Fri, 02 Aug 2019 07:25 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बच्चों की मदद करते रवि किशन - फोटो : social media
विज्ञापन

जोरदार बारिश में वैन खराब होने से भीग रहे स्कूली बच्चों को देखकर भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर के सांसद रवि किशन भावुक हो गए। वे खुद को बच्चों तक जाने से रोक नहीं पाए। बच्चे भीगने के बाद रोने लगे थे। सांसद ने बच्चों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और फिर बच्चों के पास पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। वह बच्चों के पास तब तक रहे जब तक बच्चों के घर जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम नहीं हो गया। इसके बाद सांसद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट देखने के बाद लोग सांसद के कार्य की सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


 

जानकारी के मुताबिक सेक्टर आठ स्थित क्वींस वैली स्कूल के बच्चे छुट्टी होने के बाद वैन से घर जा रहे थे। स्कूल से थोड़ी ही दूर पर तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान बच्चों की वैन अचानक बंद हो गई। बच्चे वैन में फंस गए। चालक के तमाम कोशिश के बाद भी वैन स्टार्ट नहीं हुआ। तब चालक ने बच्चों को दूसरी गाड़ी में बिठाने के लिए वैन से बाहर निकाला। वैन से निकलने के बाद बच्चे भींग गए और उनमें से कुछ रोने लगे। 

सांसद रवि किशन किसी काम से द्वारका आए थे। काम के बाद वह अपनी कार से संसद भवन जा रहे थे। रास्ते में भीग रहे बच्चों को रोते देख उन्होंने अपनी कार रुकवाई और बच्चों के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बात की और चालक से वैन खराब होने के बारे में जानकारी ली। इस बीच सांसद रवि किशन को सड़क पर भीगता हुआ देख लोग जमा होने लगे और फिर कुछ लोगों ने बच्चों और सांसद को बारिश से बचाने के लिए छतरी तान दी। 
विज्ञापन


सांसद बच्चों के साथ तब तक रहे जब तक उनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम नहीं हो गया और बच्चे सकुशल अपने घर को रवाना नहीं हो गए। उसके बाद सांसद ने इस घटना को तस्वीर के साथ ट्वीट किया। तस्वीर में सांसद बच्चों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनकी जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें