फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Mon, 15 Feb 2016 01:14 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अफजल गुरु के समर्थन में नारा लगाने वाले छात्रों के धरने में शामिल होने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विरोध में भाजपा महानगर इकाई, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर उनका पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन



भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि देशद्रोह करने वालों के समर्थन में आकर राहुल गांधी ने देश के प्रति अपनी सोच जाहिर कर दी है। इससे यह साबित हो गया है कि राहुल को देश की एकता, अखंडता से लेना देना नहीं है। पुतला दहन करने वालों में पवन यादव, अवधेश अग्रहरि, आनंद मिश्र, नीरज चौधरी, विशाल सिंह, अभिषेक अग्रवाल, रंजीत प्रताप शाही आदि शामिल थे।


भाजपा नेता रमन अस्थाना और राजीव अस्थाना ने कहा कि  देश विरोधी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेएनयू के छात्रों का देश विरोधी आचरण में साथ देने वाले पर उनकी मानसिकता सामने आ गई है। ऐसे लोगों पर रासुका लगना चाहिए। योगेश सिंह, सोमेश्वर पांडेय ने कहा कि देश में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों को देश छोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजय श्रीवास्तव, विशाल शाही, अनिल कन्नोजिया, विपिन गुप्ता, अनिल गोंड, कपिल मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें