फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे 12, दावेदार 311

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा : जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे 12, दावेदार 311
विज्ञापन

गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के तीन मंडलों में 12 जिलाध्यक्षों की तैनाती होगी लेकिन दावेदार 311 हैं। नामांकन और चुनाव के बाद चुनाव प्रभारियों ने स्क्रीनिंग की, फिर पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को भेज दी। इसी महीने सभी जिलाध्यक्षों के नाम का एलान हो जाएगा। गोरखपुर की महानगर और जिला इकाई से ही 23 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
नामांकन और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को चुनाव प्रभारियों ने पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट भेज दी। इसके मुताबिक क्षेत्र के आजमगढ़, गोरखपुर और बस्ती मंडल से संबंधित 10 जिलों में 12 जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष की तैनाती होनी है। इस बार दावेदारों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पिछली बार इस क्षेत्र से 150 दावेदार सामने आए थे लेकिन इस बार संख्या 311 पहुंच गई।
विज्ञापन

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि इस बार के नामांकन और चुनाव में दावेदार के साथ प्रस्तावक, समर्थक के आने का विकल्प नहीं दिया गया था। जो दावेदार नामांकन कराने पहुंचे, उन्हें चुनाव प्रभारी ने प्रस्तावक और समर्थक मुहैया करा दिए। इस वजह से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या बढ़ गई। गोरखपुर और आजमगढ़ दो जिले ऐसे हैं, जहां चार जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष चुने जाएंगे। आठ और जिलाध्यक्षों के नाम का एलान होगा।
पार्टी का नियम दरकिनार, उम्रदराज दावेदार
भाजपा की प्रदेश इकाई ने जिलाध्यक्ष के चुनाव में उम्र सीमा तय की थी, फिर भी 55 वर्ष से ज्यादा के दावेदारों ने नामांकन दाखिल करा दिया है। ऐसे दावेदारों के नाम स्क्रीनिंग में बाहर होने की आशंका है। महानगर इकाई के एक दावेदार ऐसे हैं, जिनकी उम्र 61 वर्ष बताई जा रही है। तीन और दावेदारों के नामांकन में कुछ खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

इसी तरह जिला इकाई के नामांकन में भी पार्टी आलाकमान की तरफ से निर्धारित उम्र सीमा का ख्याल नहीं रखा गया। एक दावेदार की उम्र 71 वर्ष बताई जा रही है। दरअसल, पार्टी ने जिलाध्यक्ष के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 40-50 वर्ष तय की है। विशेष परिस्थिति में उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें