फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, छह की मौत

Fri, 17 May 2019 11:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया-बरहज मार्ग पर गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चार देवरिया और एक-एक गोरखपुर व बिहार के सिवान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


भलुअनी थाना क्षेत्र के बहोर गांव निवासी रामबली देवरिया के जयहिंद धर्मकांटा पर कांटा बाबू के रूप पर काम करते थे। उनकी के बेटी की तबीयत खराब होने पर गोरखपुर से इलाज कराकर सहकर्मियों के साथ घर लौट रहे थे। 

उन्हें छोड़ने देवरिया सदर कोतवाली के दनोपुर निवासी ओमप्रकाश, भतीजा राकेश सहित 6 लोगों को लेकर रामबली के घर गए थे। देर रात लौटते समय करीब 12 बजे नीलगाय को बचाने की कोशिश में उनकी कार बैरौना गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। 
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कर सवार ओमप्रकाश यादव, चालक राकेश, सदर कोतवाली के कठिनाइया निवासी अनिल श्रीवास्तव, शशाक मणि, गोरखपुर के सैनिक कुंज निवासी संतोष सिंह एवं बिहार के सिवान जिला के रहने वाले अच्छेलाल की मौत ही गई। मौके पर पहुंची खुखुंदू थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें