फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में देर रात दर्दनाक हादसा, बोलेरो पेड़ से टकराई, आठ बरातियों की मौत

Wed, 13 Mar 2019 09:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। देवरिया में रुद्रपुर मार्ग पर शहर से सटे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी पलटने से चालक समेत एक ही गांव के आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब एक बजे बरात से लौटते समय यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सदर कोतवाली के खोराराम गांव निवासी महेंद्र वर्मा की बरात जिले के ही भाटपाररानी क्षेत्र के सोहनपुर में गई थी। 

रात में जयमाल के बाद एक बोलेरो में 11 बराती सवार होकर घर लौटने लगे। देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास गाड़ी चालक को झपकी आ गई। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार शिवपूजन (70), अमेरिका (60), सत्तन चौहान (65), सचिन (16), मुनीब (65), बहादुर (50) और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दलश्रृंगार (55) ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 
विज्ञापन

रामखेलावन (50), कन्हैया (40) व दीपनारायण (60) को जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें