फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में लहराएगा उत्तरप्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पहला सबूत भी देख लें

Mon, 09 Dec 2019 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
रामगढ़ ताल में लहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद गोरखपुर में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने वाला है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और एयरफोर्स से क्लियरेंस मिलने के बाद 246 फीट ऊंचे इस तिरंगे के लिए तैयार किए गए खंभे को क्रेन की मदद से रविवार को खड़ा कर दिया गया। कंपनी का दावा है कि करीब 15-20 दिन में इसको पूरी तरह से तैयार कर यह गोरखपुरवासियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह तिरंगा गोरखपुर या पूर्वांचल ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले की शान बनेगा। अभी प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा है, जिसकी ऊंचाई 211 फ ीट है। ऐसे में गोरखपुर में फ हराने वाले तिरंगे की ऊंचाई गाजियाबाद के तिरंगे से दो चार नहीं बल्कि 35 फ ीट अधिक है। शुद्ध प्लस के निदेशक और नाइन सेनेटरी के प्रबंध निदेशक अमर तुलस्यान इस झंडे को लगवा रहे हैं। इसके निर्माण की जिम्मेदारी देश की सबसे बड़ी झंडा निर्माण कंपनी सहगल इंडस्ट्रीज को सौंप दी।

:: 15 से 20 दिन में हो जाएगा पूरी तरह से तैयार
रामगढ़ ताल जेटी पर फाउंडेशन, पोल और झंडा निर्माण का काम जुलाई 2018 में ही पूरा हो चुका था, लेकिन जीडीए ने एनजीटी की आपत्ति को देखते हुए इस पर रोक लगा दी थी। झंडा लगाने वाली कंपनी सहगल इंडस्ट्रीज के निदेशक रवि सहगल ने कहा जिला प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद रविवार को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। 15 से 20 दिन में इसकी सजावट समेत अन्य सारा काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

15 किलोमीटर दूर से ही देख सकते हैं फहराते झंडे को

सहगल इंडस्ट्रीज की सह निदेशक विनीता सहगल ने बताया कि झंडा स्थापना स्थल के आसपास लंबी दूरी तक रामगढ़ ताल का दायरा होने और शहर की ऊंची से ऊंची इमारत से झंडे की लंबाई के अधिक होने की वजह से संस्था का दावा है कि स्थापना स्थल से इसकी दृश्यता कम से कम 15 किलोमीटर होगी। ऐसे में शहर के हर कोने से राष्ट्र का यह गौरव देखा जा सकेगा।

:: देश में सातवां सबसे ज्यादा ऊंचा तिरंगा गोरखपुर का
विनीता सहगल ने बताया कि कंपनी ने देश में 84 स्थानों पर तिरंगा लगाया है। गोरखपुर में लगाया गया 246 फीट ऊंचा तिरंगा उत्तरप्रदेश में सबसे ऊंचा और देश में सातवां सबसे ऊंचा तिरंगा है। किसी नदी या ताल के किनारे लगाया गया यह देश का ही नहीं विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा है। ऐसे में इसको गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भी शामिल कराने की तैयारी है। हैदराबाद में लगा तिरंगा 290 फीट का तो यह लेकिन यह ताल से करीब 200 मीटर दूर है।

:: देश में अन्य स्थानों पर लगाए गए तिरंगे
बाघा बॉर्डर (पंजाब) - 360 फीट
पुणे (महाराष्ट्र) - 310 फीट
गुरदासपुर (पंजाब) - 300 फीट
गोहाटी (असम) - 300 फीट
हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) - 296 फीट
फरीदाबाद (उत्तरप्रदेश) - 276 फीट
गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) - 246 फीट
गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश)- 211 फीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें