फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइलेंट डे पर चेन बाइबिल रीडिंग हुई

Sun, 16 Apr 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में शनिवार को चेन बाइबल रीडिंग का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मसीही सेवकों ने शिरकत की। रविवार को भी यहां विशेष प्रार्थना होगी। दूसरी ओर ईसाई बहुल इलाकों में मसीही समाज के लोग प्रभु यीशु की झांकी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। आधी रात के बाद इन झांकियों को लेकर मसीही सेवक शोभायात्रा निकालेंगे। समापन सुबह चार बजे विशेष प्रार्थना से होगा। इसके साथ ही लोग एक दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं देने में जुट जाएंगे।
विज्ञापन


सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक रेव्ह डीकेन डीआर लाल और दिल्ली से पधारे विन्सेंट बेंजामिन के नेतृत्व में मसीही सेवकों ने चर्च में चेन बाइबल रीडिंग में हिस्सा लिया। प्रार्थना के बाद बाइबल चेन रीडिंग शुरू हुई। प्रभु यीशु मसीह के कब्र में जाने के बाद एवं शनिवार की सुबह जी उठने के बीच के समय को साइलेंट डे के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर डॉ. दीपक टू डी, डॉ. सपन लारेंस, अनिल रेम्सन, गोल्डी, विवेक लारेंस, प्रीतम गवाली, रवि गवाली, निखिल, संतोष आदि की सहभागिता रही

मसीही सेवक वीपी अलेक्जेंडर ने बताया कि रविवार शाम चार बजे सेंट जॉन चर्च बशारतपुर से प्रभु यीशु मसीह की झांकी निकाली जाएगी। क्राइस्ट चर्च पर झांकी के पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद विशेष प्रार्थना का आयोजन होगा। आधी रात को राप्तीनगर, खजांची बाजार, स्टेनपुर, पादरी बाजार, सुरीबाग, धरमपुर, बशारतपुर पश्चिमी, राम जानकी नगर आदि मोहल्लों से प्रभु यीशु मसीह की जी उठने की खुशी में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड में होगी प्रतियोगिता
अपनी-अपनी झांकियों के साथ मसीही भक्त सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर प्ले ग्राउंड होते हुए सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड बशारतपुर में इकट्ठा होंगे। जहां पर झांकी, गीत और कव्वाली प्रतियोगिता होगी। विजयी प्रतिभागियों को ईस्टर मंडे मेले में पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार को तड़के चार बजे चर्चों में प्रार्थना होगी और सुबह नौ बजे ईस्टर डे पर विशेष प्रार्थना के साथ पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें