फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का आइना दिखाएगी ‘भूरी’

Sat, 18 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भूरी फिल्म के प्रीमियर के अवसर पर मौजूद फिल्म निर्माता चन्द्रपाल सिंह। - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
महिलाओं को लेकर समाज के नजरिए को उकेरती फिल्म ‘भूरी’ का शुक्रवार को जुबिली पिक्चर हाल में भव्य प्रीमियर हुआ। इस अवसर पर पहुंचे प्रोड्यूसर चंद्रपाल सिंह ने न केवल फिल्म की पटकथा को साझा किया बल्कि इसके निर्माण की भूमिका भी बताई। चंद्रपाल बताते हैं कि रघुवीर यादव, आदित्य पंचोली, शक्ति कपूर, मोहन जोशी, मुकेश तिवारी जैसे दमदार अभिनेताओं की इस फिल्म का केंद्र अभिनेत्री माशा पौर हैं, जिनके पात्र के नाम पर फिल्म की टाइटिल है।
विज्ञापन


फिल्म की पटकथा समाज की जमीनी हकीकत बताने वाली है। गांव के विभिन्न वर्गों का नेतृत्व करने वाले कुछ दमदार लोग शहर से भूरी नाम की 20 वर्ष की लड़की ले आते हैं और उसका शादी गांव के एक 55 साल के बुजुर्ग यानी रघुवीर यादव से करा देते हैं। इसके पीछे सभी दमदारों की मंशा उस लड़की को अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल करने की रहती है, लेकिन वह लड़की इसका विरोध करती है तो सभी दमदार उसे गांव से निकालने में जुट जाते हैं।

ऐसे में भूरी का अपने अस्तित्व को बचाए रखने संघर्ष यह साबित करता है कि जब स्त्री और प्रकृति के साथ खिलवाड़ होगा तो विनाश तय है। निर्माता चंद्रपाल को पूरी उम्मीद है कि नामचीन पात्रों की बेहतरीन अदाकारी और डायलॉग डिलेवरी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कारों की फेहरिस्त में जरूर खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें