फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल महोत्सव: अनूप जलोटा ने सुनाए भजन तो भक्ति के माहौल में डूबी रही पहली रात

Mon, 16 Dec 2019 07:43 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भक्ति रस में सबको डुबाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, वो तो गली-गली हरि गुण गाने लगी... की भक्ति भजन ने कपिलवस्तु महोत्सव की पहली रात को भक्ति के रस में डूबो दिया। पदमश्री से सम्मानित प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की
विज्ञापन

एक-एक लाइन लोगों के दिल और जुबां दोनों पर छाई रही। हर एक प्रस्तुति पर दर्शकों के उत्साह ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

जिला जेल के सामने कपिलवस्तु महोत्सव के पहले दिन भजन संध्या कार्यक्रम में पहली बार बुद्ध भूमि में आए अनूप जलोटा दर्शकों पर छाप छोड़ गए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और मीरा से जुड़े भजनों को प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रेम की शानदार परिभाषा बताई। मीरा भक्ति के साथ-साथ अनेक भजन प्रस्तुत कर इस सांस्कृतिक संध्या को चार चांद लगाने में उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

जलोटा की टीम में पवन कुमार पांडेय, मिथलेश लखनवी, म्यूजिशियन गोपाल गोस्वामी, तबला वादक लल्लू की मौजूदगी रही। अंत में भजन गायक अनूप जलोटा को प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने फोटो फ्रेम व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र
निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, अतिरिक्त सूचना अधिकारी विमलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह, परियोजना निदेशक संत कुमार, बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, नजमुल हुदा, विनय सिंह आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें