गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित दो धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की गई है। इससे इलाके में तनान का माहौल बन गया है। इसे देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार किन्हीं असामाजिक तत्वों ने पादरी बाजार के दो धार्मिक स्थलों से मूर्तियों को तोड़कर उन्हें सड़क पर रख दिया है।
जिस कारण इलाके में तनाव फैल गया है। कहा जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश भी हो सकती है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।