फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! घर में शौचालय नहीं, बाहर जाने पर रोकते हैं लोग

Mon, 18 Mar 2019 01:11 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरहज (देवरिया)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
विज्ञापन

घर में शौचालय नहीं और खुले में शौच की मनाही से मायके आई एक नवविवाहिता भारी परेशानी झेल रही है। गांव में निगरानी के लिए बनी टीम के एक सदस्य से कहासुनी के बाद महिला रविवार को शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। मामला ओडीएफ घोषित गांव महुई कुंवर का है।

विज्ञापन


महिला के घर में शौचालय नहीं बना है। शनिवार की शाम वह सास के साथ शौच के लिए खेत की ओर गई थी। गांव के बाहर खड़े निगरानी समिति के सदस्यों ने खुले में शौच का विरोध किया। इस पर विवाहिता और एक युवक से कहासुनी हो गई।

बात बढ़ी तो मारपीट की नौबत आ गई, लेकिन ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत हुआ। युवक की हरकत से खफा विवाहिता ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। पुलिस को देखकर युवक भाग गए। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर महिला थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला का कहना है कि गांव के कई घरों में शौचालय नहीं है। निगरानी टीम के सदस्य खुले में शौच से रोकते हैं। ऐसे में गांव की बहू-बेटियां क्या करें। 

महिला के सवाल का एसओ वीर बहादुर सिंह कोई जवाब नहीं दे सके। इस संबंध में डीएम अमित किशोर ने कहा कि महुंई कुंवर गांव में कितने शौचालय बने हैं, इसकी जानकारी कराई जाएगी। अगर महिला पात्र होगी तो उसके घर शौचालय बनवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें