गोरखपुर।
परिवहन निगम शुक्रवार से सूबे
में फिर ‘पवन सेवा’ शुरू करने
जा रहा है। इसकी शुरुआत गोरखपुर
डिपो से हो रही है। रेलवे बस
स्टैंड से शुक्रवार की सुबह
आठ बजे बस लखनऊ के लिए रवाना
होगी,
जबकि
वहां से गोरखपुर के लिए बस की
रवानगी का समय शाम चार बजे
निर्धारित है। इस सेवा की खास
बात यह है कि यात्री कम होने
के बाद भी इसे समय पर ही चलाया
जाएगा। इसका स्टॉपेज जिला
मुख्यालय पर ही होगा।
शासन
ने समय सारिणी के अनुसार बसों
के संचालन का आदेश दिया था।
इसी क्रम में प्रदेश में बंद
हो रही पवन गोल्ड,
पवन
सेवा फिर से शुरू करने का निर्णय
लिया गया है। प्रदेश के सभी
डिपो से ‘पवन सेवा’ चलाई जाएगी।
गोरखपुर से रवाना होने वाली
बस संतकबीरनगर,
बस्ती
और फैजाबाद में रुकेगी। इस
बस के ड्राइवर महेंद्र कुमार
और अशोक सिंह हैं,
जबकि
परिचालक विद्यानंद भारती और
कृपाशंकर।
इनसेट
आज
से चलेंगी टायलेट वाली एसी
बस
गोरखपुर
रीजन की पहली टायलेट एसी बस
सुबह साढ़े सात बजे रेलवे बस
स्टैंड से लखनऊ के लिए रवाना
होगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन
ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।
कोट
‘पवन
सेवा’ और टायलेट वाली एसी बस
शुक्रवार से रेलवे बस स्टैंड
से चलेगी। ‘पवन सेवा’ को समय
से चलाने का निर्देश दिया गया
है।
महेश
चंद्र,
एआरएम
गोरखपुर डिपो