फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टोल टैक्स दिए नेपाल में घुसने की मिली सजा, भरना पड़ा मोटा जुर्माना

Tue, 27 Nov 2018 08:26 PM IST
भाषा, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर बिना टोल टैक्स दिये सीमा पार करने के आरोप में एक बैंक मैनेजर को नेपाल पुलिस ने तीन लाख नेपाली रूपये का जुर्माना लेकर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर तीन दिन पहले अपनी कार से बिना टोल टैक्स दिये सीमा पार कर गया था। बाद में नेपाल पुलिस ने उसे पकड लिया था और उसकी कार जब्त कर ली थी ।

नेपाल पुलिस के मुताबिक चित्रकूट जिले का रहने वाला बैंक मैनेजर पुष्पराज सिंह बढ़नी भारत नेपाल सीमा के रास्ते नेपाल गया था। उसके साथ पत्नी और एक दोस्त भी था । वह शनिवार को बिना टोल टैक्स दिये नेपाल की सीमा में प्रवेश कर गया था लेकिन नेपाल के स्यांगजा जिले में पुलिस ने जांच के दौरान उसे पकड. लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर भारत नेपाल सीमा पर भैरवां पुलिस चौकी के हवाले कर दिया जहां वह तीन लाख नेपाली रूपये का जुर्माना देकर रिहा हुआ।
विज्ञापन


बेहयया नेपाल के पुलिस इंस्पेक्टर वीर बहादुर थापा ने बताया कि एक बैंक मैनेजर को बिना टोल टैक्स देने के कारण हिरासत में लिया गया था लेकिन जुर्माना जमा करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें