फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पेज के लिए पूर्वाचल बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल बैंक की 600 शाखाओं में लटका रहा ताला
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वांचल बैंक के चारों कार्मिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के चलते मंगलवार को बैंक की सभी शाखाओं में ताला लटका रहा। 11 जिलों की 600 शाखाओं के करीब 2400 कर्मचारियों के काम ठप करने के चलते करीब 17 हजार करोड़ रुपये का व्यावसाय प्रभावित होने का अनुमान है। खाताधारकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ज्वाइंट फोरम ऑफ पूर्वांचल बैंक यूनियन के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के पहले दिन मंगलवार को बैंक के अधिकारी-कर्मचारी तारामंडल रोड स्थित पूर्वांचल बैंक के प्रधान कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान प्रायोजक बैंक भारतीय स्टेट बैंक और स्थानीय प्रबंधन पर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया गया। फोरम की ओर से चेतावनी दी गई कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें