फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता का पोस्टर लांच पर बोलीं बालिका वधू फेम विभा आनंद, बेटियां नहीं हैं बेचारी

Sun, 25 Nov 2018 08:02 PM IST
kapil sharma ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री विभा आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिलाओं को बहुत बेचारी बना दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं है। मैंने कभी खुद को बेचारी नहीं महसूस किया। कोई मुझे बेचारी बताए, इसका मौका ही नहीं दिया। ये बातें ‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री विभा आनंद ने अमर उजाला की मुहिम ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच करते हुए कहीं। उन्होंने कहा बेटियां बेचारी नहीं हैं, इन्हें ऐसा न बनाएं। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम प्रशंसनीय है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अमर उजाला सही नजरिए के साथ अपनी प्रसार संख्या का इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन


अमर उजाला दफ्तर पहुंची विभा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। कभी घूंघट के नाम पर उन पर बंदिश लगाई जाती है तो कभी घर के मामलों में उन्हें चुप रहने की ताकीद दी जाती है। लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा प्रतिभावान होती हैं। 

एक वक्त में वो कई सारे काम एक साथ कर सकती हैं। पर उनकी क्षमता को निखारने के लिए सही माहौल होना चाहिए। इसलिए सही पैरेंटिंग (परवरिश) का महत्व हमें समझाना होगा। हम महिलाओं के लिए सुरक्षित समाज चाहते हैं तो बदलाव की शुरुआत घर से ही करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थियेटर में ज्यादा समर्पण की जरूरत

महिला हिंसा की घटनाओं पर विभा ने कहा कि वही लोग ऐसा करते हैं जिन्होंने अपने घरों में महिलाओं की कद्र होते नहीं देखी। शहरी क्षेत्र के मुकाबले में उन्होंने गांवों में महिला सशक्तीकरण की स्थिति खराब मानी, लेकिन दोनों जगहों पर महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा और जागरूकता का मंत्र दिया। 

अभिनय को नजदीक से जानने और समझने के लिए थियेटर का कोई जोड़ नहीं। थियेटर में छोटे पर्दे या बड़ी स्क्रीन से ज्यादा समर्पण की जरूरत होती है। थियेटर बहुत समय चाहता है। इसकी तुलना में इसमें धन काफी कम है। 

धन की कमी के चलते लोग थियेटर से दूर होते जा रहे हैं। विभा जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेंगी। वह कहती हैं कि काम पर फोकस है। तीन साल पहले टीवी घर से हटा दिया था। सोशल मीडिया से दूर रहकर भी काम करना पसंद करती हूं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें