फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी बायो की जनरल सीट फुल

Fri, 17 Jun 2016 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में काउंसिलिंग करातीं छात्राएं। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रही बीए, बीकॉम और बीएससी की दूसरे दिन की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। दूसरे दिन की खास बात यह रही कि बीएससी बायो की सभी जनरल सीटें फुल हो गईं। यानी जनरल की तय सभी 54 सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया। विज्ञान संकाय के डीन प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बायो वर्ग में 37 लोगों ने काउंसिलिंग कराई थी और शुक्रवार को 17 प्रवेश हुए।
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने बीएससी मैथ की स्थिति साफ करते हुए बताया कि इसमें शुक्रवार को 46 प्रवेश हुए। इसे लेकर अब तक बीएससी मैथ में 99 प्रवेश किए जा चुके है। अब इस वर्ग में सामान्य की महज 10 सीटें शेष हैं। उधर बीए प्रवेश के संयोजक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को 48 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इसे लेकर पिछले दो दिनों में बीए में 317 प्रवेश हो चुके हैं। पहले दो दिनों में प्रवेश परीक्षा में 225 या उससे अधिक अंक पाने वाले 425 को अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

बता दें कि बीए में सामान्य वर्ग की कुल 975 सीटें हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग में 652 सीटों पर अभी भी प्रवेश बाकी है। बीकॉम प्रवेश संयोजक प्रो. आरपी सिंह के मुताबिक शुक्रवार को इस वर्ग में 25 जनरल अभ्यर्थियाें के प्रवेश हुए। इसके साथ ही सामान्य वर्ग में प्रवेश का प्रथम चरण सम्पन्न हुआ। बृहस्पतिवार को होने वाले 123 प्रवेश को मिलाकर दो दिन में सामान्य वर्ग के 148 प्रवेश हो चुके हैं। इस हिसाब से बीकॉम में जनरल की 200 सीटों में 52 सीटों पर प्रवेश अभी भी शेष है। 
विज्ञापन


आज होने वाले प्रवेश और मेरिट बीए : 199 या उससे अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी बीएससी जीव विज्ञान : 264 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी, 219 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी), 205.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी) बीएससी गणित : 259.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी, 210 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी), 201 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी) बीकाम : 147.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी, 187.5 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी, 189 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें