फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण: 24 घंटे और बढ़ाई गई पुलिस की चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण: 24 घंटे और बढ़ाई गई पुलिस की चौकसी
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद शांति बनाए रखने की व्यवस्था में लगे पुलिस वालों का जनता ने भी बढ़चढ़ कर हौसला बढ़ाया है। शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए शहर के चौराहों से फोर्स की संख्या कम की गई है मगर एहतियातन अभी 24 घंटे और चौकसी जारी रहेगी। शहर में बनाए गए 60 हॉट स्पॉट पर पुलिस की मौजूदगी अभी पुरानी जैसी ही रहेगी। पहले यह फैसला हुआ था कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद एहतियातन 72 घंटे ही फोर्स की तैनाती रहेगी। अब इस समय सीमा को 24 घंटे और बढ़ा दिया गया है।
अयोध्या फैसले को लेकर पुलिस ने एहतियातन सभी तैयारियां की थीं। हालांकि हर मोहल्ले, कस्बे में पुलिस का जनता के संवाद का ही असर रहा कि कहीं भी जिले में कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। चंद लोगों ने सोशल मीडिया या पटाखे जलाकर माहौल में खलल डालने की कोशिश जरूर की मगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर अपने इकबाल को कायम रखा। बड़ी बात यह कि पुलिस का साथ हर इलाके के संभ्रात लोगों ने भी दिया। पुलिस वाले जहां पर भी ड्यूटी पर थे वहां पर लोग हर संभव व्यवस्था करने के साथ ही फूल माला से स्वागत भी करते रहे।
विज्ञापन

चौराहे से संख्या कम कर थाने पर भेजे गए
थानों के काम प्रभावित ना होने पाए इस वजह से चौराहों पर तैनात पुलिस वालों की संख्या कम की गई। इन्हें थानों पर वापस लौटाया गया है ताकि थाने का काम प्रभावित ना हो। माहौल भी सामान्य हो चुका है इस वजह से पुलिस धीरे धीरे अपने थाने के काम की ओर लौट रही है।
विज्ञापन

जनता ने पूरा सहयोग किया है जिससे माहौल पूरी तरह से सामान्य है। फोर्स अभी एहतियातन पहले की तरह ही हॉट स्पॉट्स पर मौजूद रहेगी, हालांकि उनकी संख्या कम की गई है।
- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें