फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईआर के 122 स्टेशनों पर लगेंगे एटीवीएम

Fri, 12 Feb 2016 01:43 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट लेने के लिए जल्द ही लाइन में लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से स्मार्ट कार्ड के जरिए यात्री झट से टिकट ले सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के 122 स्टेशनों पर मशीन लगेगी। पहले चरण में गोरखपुर, छपरा और लखनऊ में मशीन लगेगी। इसके लिए मशीन खरीदी जा चुकी है और मार्च तक लगाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक पहले ए वन और इसके बाद ए श्रेणी के स्टेशन पर एटीवीएम लगेंगे। इनमें 50 फीसदी मशीनों पर यात्रियों की मदद के लिए कमीशन पर रिटायर्ड रेलकर्मी रखे जाएंगे। इन्हें टिकट किराए का पांच प्रतिशत कमीशन मिलेगा। जबकि 50 फीसदी मशीनों पर यात्रियों को खुद टिकट निकालना होगा। खास बात यह है कि यात्री 24 घंटे एटीवीएम से टिकट ले सकेंगे।

स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
यात्रियों को स्मार्ट कार्ड लेने के लिए काउंटर पर 70 रुपये जमा करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद उन्हें स्मार्ट कार्ड मिलेगा। कार्ड में यात्रियों को 20 रुपये मिलेंगे। काउंटर से अलग-अलग मूल्य के रिचार्ज कूपन मिलेंगे। कार्ड को अधिकतम 10 हजार रुपये से रिचार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन


कैसे काम करेगा
एटीवीएम में स्मार्ट कार्ड को स्वैप करने के बाद स्क्रीन पर गंतव्य स्थान के ऑप्शन को टच करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर टिकट का दर आ जाएगा। ओके करने के बाद पासवर्ड डालना होगा। प्रिंट के ऑप्शन को टच करते ही टिकट बन जाएगा और स्मार्ट कार्ड से टिकट का मूल्य कट जाएगा।

रोजाना 40 हजार जनरल टिकट की बिक्री
गोरखपुर से करीब 110 एक्सप्रेस ट्रेनें होकर गुजरती हैं। इसके अलावा 25 पैसेंजर ट्रेनें भी चलती हैं। लिहाजा जनरल टिकट से सफर करने वाले यात्रियों की तादाद अधिक होती है। सिर्फ रेलवे स्टेशन स्थित अनारक्षित टिकट काउंटर से 32 से 35 हजार टिकट की ब्रिकी होती है। जबकि जेटीबीएस (जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक) से चार से पांच हजार टिकट बिकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें