फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे खेत में ऑटो मिस्त्री की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी से भरे खेत में ऑटो मेकैनिक का शव मिला
विज्ञापन

पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच इलाके के खझवा नहर किनारे पानी से भरे खेत में शख्स का शव मिला। उसकी नाक और मुंह से खून निकलने की वजह से हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पास में मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त हुई। वह मेवातीपुर निवासी सुरेश उर्फ काजू (40) का शव था। वह पिपराइच में ऑटो का वर्कशाप चलाते थे। रविवार की सुबह ही उनकी एक महीने की बेटी की भी मौत हुई थी। पिता-बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
घरवालों के मुताबिक ऑटो मैकेनिक सुरेश के दो बेटे के बाद एक बच्ची पैदा हुई थी। कुछ दिनों बाद जांच में सामने आया कि बेटी के दिल में छेद है। उससे सुरेश अवसाद में थे। शुक्रवार की रात ही वह घर से जल्द आने की बात कहकर निकले थे और फिर दुकान पर भी गए, लेकिन कुछ देर बाद से लापता थे। घरवाले उनकी तलाश में थे कि उसी बीच खेत में शव मिल गया। शरीर पर चोट के निशान न होने की वजह से पुलिस हत्या से इंकार कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का शव दफनाने की तैयारी के बीच मिली पिता की भी मौत की जानकारी
सुरेश का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी जानकारी देने के लिए पुलिस ने जिस वक्त कॉल किया, परिवार के लोग बच्ची का शव दफन करने के लिए निकले थे। बेटी की मौत से पहले से ही गमगीन परिवार के सदस्यों को जैसे ही सुरेश की मौत की खबर मिली, वे स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें