आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी संग दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के विरोध करने पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। फटे कपड़े लपेट कर बेटी रोती- बिलखती किसी तरह घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।
आरोप है कि तीन माह पहले उसी युवक ने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। मामले की जानकारी देने पर मां- बेटी की हत्या कर देने की धमकी दी थी। घटना के दिन ही मां अपनी बेटी को लेकर थाने गई और तहरीर दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आरोप है कि पुलिस की शह पर कुछ लोग शनिवार और रविवार को पंचायत कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाल कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।