विद्यालय में रसोइया ने की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
पीपीगंज (गोरखपुर)। इलाके के एक विद्यालय में संविदा पर खाना बनाने वाले रसोइया ने परिसर में रहने वाले दूसरे संविदा कर्मी की बारह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर जुटे विद्यालय के छात्रों ने आरोपी संविदा कर्मी की पिटाई कर प्रधानाचार्य को सूचना दी। प्रधानाचार्य ने पुलिस को बुलवाकर आरोपी कर्मचारी को पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
पीपीगंज इलाके का एक युवक विद्यालय में संविदा पर रसोइया है। उसके साथ में एक और संविदा कर्मी अपने परिवार के सदस्यों के साथ विद्यालय परिसर में ही रहता है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह रसोइया ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर परिसर के ही एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर छात्र पहुंचे और कमरा खुलवाया। छात्रों ने आरोपी रसोइया को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी।