गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार से बुधवार की शाम को करीब छह बजे किसी मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। जिसके विरोध में लोगों ने पुलिस टीम को दौड़ा लिया।
इस दौरान पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कहा जा रहा है पुलिस टीम हवाई फायर करते हुए भाग निकली। जानकारी होने पर सीओ की अगुवाई में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है।
इधर कार्रवाई के डर से लोग भी बाजार छोड़कर घर चले गए हैं। बहादुरपुर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह का कहना है भीड़ ने पुलिस पर हमला किया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर शांति है।