फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा गु्रप मालिक ने नर्तकी पर चाकू से हमला किया

विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में चाकू के हमला से घायल नर्तकी।
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा ग्रुप के मालिक ने नर्तकी को चाकू मारा
विज्ञापन

भटहट। गुलरिहा इलाके के मुहम्मद बरवा गांव में आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करने वाली नर्तकी पर मालिक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसके हाथ में गहरा घाव होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने भटहट चौकी में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुहम्मद बरवा गांव निवासी वीरेंद्र का आर्केस्ट्रा ग्रुप हैं। कोलकाता की रहने वाली जोया (25) पिछले 10 महीने से इस ग्रुप में बतौर नर्तकी काम करती है। मंगलवार की रात में किसी बात को लेकर वीरेंद्र और जोया में विवाद हो गया। आरोप है कि उसके बाद वीरेंद्र ने जोया पर चाकू से हमला कर दिया। मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया और फिर जोया को वहीं निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को घटना की जानकारी भटहट चौकी में दी गई। कर्मचारियों के मुताबिक पिछले छह महीने से नर्तकी को रकम नहीं मिलने की बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें