फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीटीरावत में दिखा तेंदुआ, हमले में 10 घायल

Tue, 13 Dec 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल शख्स। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सहजनवां में भीटी रावत गांव के भरपुरवा टोले मेें सोमवार को अचानक आए तेंदुए ने हमला कर 10 लोगों को घायल कर दिया। लोगों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणाें ने उसका पीछा किया तो वह अरहर के खेत में घुस गया। गांव वालों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम पहुंच गई। देर रात तक वह पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार शाम पांच बजे भरपुरवा के पट्टू बेलदार तथा लालचंद्र गोड़ गांव के बाहर पोखरे के पास बैठे थे। अचानक आए तेंदुए ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। उनकी चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ भाग कर अरहर के खेत में जा छुपा। इस बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए अरहर के खेत में आग लगा दी तथा पटाखे भी फोड़े। तभी दुबारा निकले तेंदुए ने रिटायर्ड फौजी रामानुज गोड़ तथा गुड्डू को घायल कर दिया। इसके कुछ देर बाद उसने फिर हमला कर भरपुरवा के ही जनार्दन को घायल कर दिया।

लगातार घेरे बंदी के कारण तेंदुए के रात करीब आठ बजे भरपुरवा में घुसने पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। खबर मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी डीएन राय टीम के साथ पहुंचे। टीम की घेरेबंदी के बीच ही तेंदुए ने जगरनाथ को भी घायल कर दिया। लगातार हमले से भीटी रावत, भरपुरवा तथा महादेइयां के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। तेंदुए के आबादी में पहुंचने की सूचना पर एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय, तहसीलदार, थाना प्रभारी भी पहुंच गए। देर रात तक ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी जारी थी।
विज्ञापन


वन विभाग के एसडीओ मनोज शुक्ल का कहना है कि मौके की घेरेबंदी की गई है। तेंदुआ है या फिशिंग कैट, अभी स्पष्ट नहीं है। सुबह पिंजरा मंगाकर पकड़ने की योजना है। रात भर उस पर नजर रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।  महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल आबादी में तेंदुआ निकलने की सूचना पर आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। कोशिशों के बावजूद तेंदुए के न पकड़े जाने पर पुरुषों के अलावा महिलाओं तथा बच्चों में डर का माहौल है। महिलाओं ने बच्चों को घर में कैद कर लिया। वहीं अन्य ग्रामीण घर से लाठी लेकर मौके पर जमे रहे। लोगों में भगदड़ की स्थिति बनी रही। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी थी। वन विभाग की टीम के सामने कई हुए घायल भीटीरावत में निकले तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर तो पहुंच गई, पर उसके पास उसे पकड़ने का कोई उपाय नहीं था। यही कारण है कि टीम के सामने ही तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया और लोग तमाशबीन बने रहे। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव वालों का कहना है कि जब मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर निकले तेंदुए की सूचना पर जिला स्तरीय टीम तीन घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच पाई, यदि यह वाकया दूर कहीं होगा तो क्या स्थिति होगी। जो टीम गई थी उसके पास हिंसक जानवरों को काबू में करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रैकुलाइजर गन भी नहीं था। वन क्षेत्राधिकारी डीएन राय का कहना था कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि वह तेंदुआ है या फिशिंग कैट। पकड़ने की कोशिश जारी है। वन विभाग की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। नए डीएफओ आज ही आए हैं। वह टीम के साथ मौके पर हैं। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- संध्या तिवारी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें