फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में फिर पड़ा नोटों का सूखा

Tue, 12 Jul 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बैंक रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लगी लाइन। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
 रिजर्व बैंक से करेंसी नहीं मिल पाने की वजह से एक बार फिर शहर के एटीएम में सूखा पड़ने लगा है। स्थिति यह हो गई है कि लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा रहे हैं। जहां पैसे मिल भी रहे थे, वहां लोगों की लंबी कतार लगी रही। पिछले कुछ दिनों से शहर के एटीएम में नोटों की कमी बनी हुई है। लोग एटीएम जा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी शहर के तकरीबन सभी एटीएम का यही हाल बना रहा। बैंक के अधिकारी भी इस संबंध में कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन बैंक के कुछ अधिकारियों के अनुसार रिजर्व बैंक को जो रुपये की जो डिमांड भेजी गई थी, वह अब तक नहीं आई है। 
विज्ञापन


10 एटीएम चक्कर चलाने के बाद मिला नोट
सुबह घर का सामान लाने के लिए पैसे की आवश्यकता थी। थैला लेकर निकले। एटीएम पहुंचे। पैसे निकालने का प्रयास सफल नहीं रहा। एक-एक करके दस एटीएम घूमे, तब जाकर पैसा मिला। काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
- रामप्रीत यादव, बुद्ध विहार

धूप में घूमते घूमते परेशान हो गए
करीब 12 बजे घर से निकले और एसबीआई के एटीएम पैसा निकालने गए, लेकिन पैसा नहीं निकल पाया। इसके बाद पीएनबी के अलावा अन्य कई एटीएम गए। पैसा नहीं मिला। अंत में बैंक रोड स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार पांडेय, पादरी बाजार

'एटीएम में रकम के किल्लत की सूचना मिली है। एटीएम में रकम डालने का काम एजेंसी को दिया गया है। उसके काम का रिव्यू किया जा रहा है।'
- एम शाद इम्तियाज हुसैनी, डीजीएम, एसबीआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें