फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के आशुतोष ने 86 किग्रा. में जीती कुश्ती

Fri, 14 Oct 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में कुश्ती खेलतीं महिला पहलवान। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जनार्दन सिंह की स्मृति में शुरू हुई स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ की महिला पहलवान विरोधी पहलवानों पर भारी पड़ीं। मेरठ ने दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीता, जबकि गोंडा ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया। गोरखपुर के आशुतोष तिवारी 86 किग्रा. फ्री स्टाइल के विजेता बने। विजेताओं को पहलवान नरसिंह यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। जिला कुश्ती संघ व भारतीय युवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में हो रही चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में पहले दिन ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल की तीन-तीन स्पर्धाएं हुईं। पहले दिन 14 भारवर्गों का फाइनल भी हुआ। इससे पहले भारतीय युवक संघ के संयोजक आदित्य प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आरएसओ अरुणेंद्र कुमार पांडेय, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह पहलवान, सचिव मायाशंकर शुक्ल, पहलवान पन्नेलाल यादव, पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर, शत्रुघ्न राय, जनार्दन सिंह यादव, भारतीय टीम के कोच चंद्रविजय सिंह, राकेश सिंह पहलवान, ईश्वर चंद जायसवाल, सत्यपाल पाल, भारत केसरी भगत पहलवान आदि मौजूद रहे। महिला कुश्ती का परिणाम 48 किग्रा भारवर्ग में मेरठ की इंदु चौधरी प्रथम, प्रियंका सिंह द्वितीय, संभल की शाहिस्ता और हापुड़ की दिव्या तोमर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 53 किग्रा में मेरठ की शीतल तोमर प्रथम, बहराइच की आरजू तोमर द्वितीय और गांडा की अर्चना सोम तृतीय रहीं। 55 किग्रा में गोंडा की दिव्यांशी त्यागी प्रथम, बागपत की साक्षी द्वितीय, आगरा की भारती बघेल और मेरठ की दीक्षा तोमर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। 58 किग्रा में मेरठ की इंदु तोमर प्रथम, बलरामपुर की बेबी सिंह द्वितीय और तृतीय स्थान पर आजमगढ़ की सुषमा यादव व हापुड़ की इशिका तोमर रहीं। 60 किग्रा में बागपत की सीमा प्रथम, मेरठ की बबिता रानी द्वितीय, गोंडा की काजल और आजमगढ़ की सुषमा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी तरह 63 किग्रा में हापुड़ की अनुराधा तोमर प्रथम, पूजा तोमर द्वितीय, आजमगढ़ की रूबी यादव और आगरा की डोली दीक्षित तीसरे स्थान पर रहीं। 69 किग्रा में संभल की रजनी प्रथम, बागपत की मनु तोमर द्वितीय, प्रतापगढ़ की रंजीता पोद्दार और इलाहाबाद की सपना पांडेय तीसरे स्थान पर, 75 किग्रा में बागपत की नीलम तोमर पहले, गोंडा की उपासना दूसरे, एनईआर की अंशु तोमर और गाजियाबाद की दीपिका नागर तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग का परिणाम फ्री स्टाइल के 86 किग्रा गोरखपुर के आशुतोष तिवारी विजयी रहे। बागपत के अमित कुमार दूसरे और गाजियाबाद के श्याम सिंह यादव और अभिषेक खोखर तीसरे स्थान पर रहे। 97 किग्रा में बागपत के कपिल धामा पहले, अमरोहा के सुरजीत सिंह दूसरे, गौतमबुद्ध नगर के योगेश भाटी और शामली के विशाल काठा तीसरे, 125 किग्रा में मेरठ के संदीप पोसवाल प्रथम, मऊ के पंकज यादव द्वितीय, मथुरा के कुंवरपाल और देवरिया के शनिराज सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन के 85 किग्रा में बागपत के वीरेश कुंडु पहले, मेरठ के राहुल चौहान दूसरे, वाराणसी के धर्मेंद्र कुमार औैर डीएलडब्ल्यू चंद्रिका यादव तीसरे स्थान पर रहे। 98 किग्रा में शामली के अभिमन्यु चौधरी पहले, चंदौली के अमर सिंह दूसरे, वाराणसी के चतुरानन और गाजियाबाद के सुमित कुमार तीसरे, 130 किग्रा में गोंडा के रोहित कुमार पहले, एनईआर के अमित दुहान दूसरे, गौतमबुद्ध नगर के अजीत यादव और मऊ के राम सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे।

जिला जज ने स्मारिका का विमोचन किया
गोरखपुर। चैंपियनशिप के दौरान जिला जज चैतन्य कुमार कुलश्रेष्ठ ने स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने महिला पहलवानों की कुश्ती का भी शुभारंभ किया। 

 नरसिंह करेंगे शुभारंभ
उत्तर प्रदेश केसरी के लिए मुकाबला शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसका शुभारंभ पहलवान नरसिंह यादव करेंगे। इस मुकाबले के लिए अभी तक 24 पहलवानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें